दुनिया का हर इंसान स्वस्थ जीवन जीना चाहता हैं और बीमारियों से दूर रहना चाहता हैं। स्वस्थ जीवन के लिए बैलेंस डाइट बहुत ही जरुरी होता हैं Balance Diet से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती हैं।
यह डाइट बीमारियों से लड़ने के लिए ताकत को बढाता हैं। बैलेंस डाइट हमारे शरीर के विकास में बहुत मदद करता हैं और हमारे दिमाग को तेज करता हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमे जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है और हमे यह भोजन बैलेंस डाइट के रूप में लेना चाहिए ताकि हमारे शरीर को सभी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मिल सकें।
बैलेंस डाइट में दूध, मीट-मछली, फल, सब्जियां, अनाज आदि सभी भरपूर मात्रा में होने चाहिए।
एक Balance Diet में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज जैसी चीजे मौजूद होती हैं।
आज कल के आधुनिक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट मैं यह सब Fruits & Herbs आराम से आपको कोल्ड प्रेस शुगर फ्री मिल जाते हैं आप खुद इनका चयन करके. इनका उपयोग रोज के प्रोटीन विटामिन मिनरल्स की पूर्ति के लिए कर सकते हैं
- कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) : कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं। जो हमे पूरे दिन काम करने के लायक बनाता हैं। अच्छे कार्बोहाइड्रेट के लिए ब्राउन राइस, कम फैट वाला दूध, आलू व केले का उपयोग कर सकते हैं।
- वसा (Fats) : वसा भी हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का साधन हैं। वसा हमारे शरीर के लिए जरूरी होती हैं परंतु इसका ज्यादा सेवन हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता हैं। वसा के लिए घी, मीट, तेल, मक्खन, पनीर आदि का उपयोग कर सकते हैं।
- फाइबर (Fibers) : फाइबर भी हमारे खाने का जरुरी हिस्सा होते हैं। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। सभी को रोजाना लगभग 25-30 ग्राम फाइबर जरूर लेना चाहिए। फाइबर से कई तरह की शारीरिक समस्याएं जैसे – पेट की परेशानी, सूजन, कब्ज की दिक्कत कम हो सकती हैl
- विटामिन (Vitamins) : हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन मुख्य भूमिका निभाते हैंl विटामिन कई तरह के होते हैं और हर विटामिन का शरीर के लिए अपना अलग फायदा है। कोई त्वचा के लिए, कोई हड्डियों के लिए, कोई खून के लिए, तो कोई मांसपेशियों के लिए जरुरी होता है। अखरोट, मछली, पालक व कई अन्य चीजों में विटामिन मिल जाएंगे।
- प्रोटीन (Protein) : शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। यह व्यक्ति के पुरे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इससे मांसपेशियों (Muscles) को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, प्रोटीन की मात्रा कितनी लेनी चाहिए, यह हर व्यक्ति की उम्र पर निर्भर करता है। साथ ही वो कितना काम कर रहे हैं, इस पर भी निर्भर करता है। प्रोटीन के लिए पनीर, अंडा, दूध व मटर का उपयोग कर सकते हैं।
बैलेंस डाइट के फायदे –
- बैलेंस डाइट का महत्व वजन को कंटरोल रखने के लिए हो सकता है। आजकल ज्यादा बाहरी खाना खाने के कारण लगभग हर किसी को वजन बढ़ने और मोटापे की परेशानी हो रही है। ऐसे में अगर व्यायाम के साथ-साथ बैलेंस डाइट किया जाए, तो वजन कंटरोल रह सकता है।
- सही आहार न लेने से और ज्यादा अनहेल्दी चीजें खाने से तरह-तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लग सकता है। ऐसे में अगर बैलेंस डाइट को सही रूप से लिया जाए, तो मोटापे, दिल की बीमारी, डायबिटीज और कैंसर के साथ अन्य कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
- बैलेंस डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स मुख्य होते हैं, जिससे शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिल सकता हैl इससे लंबे समय तक शरीर में कमजोरी नहीं होती है, जिससे व्यक्ति खुद को चुस्त-तंदुरुस्त महसूस करता है l
- Balance Diet हमारे दिमाग को स्वस्थ बनाता हैं और मूड को भी बेहतर बनाए रखता हैं।
- बैलेंस डाइट का असर नींद पर भी दिखाई दे सकता है। बैलेंस डाइट अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकता है l कभी भी खाना मिस न करें। सही वक्त पर नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना खाएं।
जरूर पढ़े:- Best 3 हैक्स ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से बचने के लिए