चीनी का सेवन कम करने के फायदे

0
227
benefits of reducing sugar intake
benefits of reducing sugar intake

डाइट में चीनी कम करने से आपके शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। जब हम ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो शरीर में इंसुलिन रिलीज होता है जिससे शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम हो सके।

लेकिन लंबे समय तक ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से शरीर की इंसुलिन बनाने की क्षमता कम हो जाती है।

इससे डायबिटीज होता है। अगर आप शुगर कम करते हैं तो आप डायबिटीज (Diabetes) जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं।

चीनी कम करने के फायदे

चीनी कम करने से आपके शरीर को और भी कई फायदे होते हैं। सबसे अच्छी चीजों में से एक जो आप अपने लिए कर सकते हैं वह है अपना डाइट बदलना।

आप क्या और कैसे खाते हैं, इसे बदलकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं और कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं – जैसे कि जब आप अपने डाइट  से बहुत अधिक चीनी काट लेते हैं तो क्या होता है।

  • ज्यादा चीनी का सेवन करने से दांत खराब हो जाते हैं। दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के लिए चीनी को जिम्मेदार माना जाता है। चीनी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से दांतों में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। दांत में इंफेक्शन भी हो सकता है। चीनी की मात्रा कम करके आप अपने दांतों को स्वस्थ बना सकते हैं।
  • शुगर की मात्रा कम करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल रहता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल का रोग बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने से दिल का दौरा, मोटापा, स्ट्रोक आदि का खतरा कम हो जाता है।
  • शुगर की मात्रा कम करने से हाई बीपी की समस्या कम हो जाती है। (Thyroid) थायराइड का खतरा कम होता है। शुगर की मात्रा कम करने से फैटी लिवर की समस्या दूर हो जाती है।
  • चीनी की मात्रा कम करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। जैसे ही आप अपने डाइट से चीनी को हटाएंगे, आपके शरीर में फैट की मात्रा कम होने लगेगी। वजन घटाने के लिए चाय, मीठी चीजों का सेवन न करें। चीनी की मात्रा कम करने से दिल का रोग, डायबिटीज आदि का खतरा कम हो जाता है।
  • शुगर की मात्रा कम करने से आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, जिससे आपको चिड़चिड़ापन महसूस नहीं होता और काम के दबाव के बावजूद आपका मूड खराब नहीं होता. चीनी के अधिक सेवन का असर मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। शुगर की मात्रा कम करके आप शरीर में सूजन की समस्या से भी बच सकते हैं।
  • चीनी का सेवन कम करने से आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है। अधिक चीनी का सेवन करने से स्किन कैंसर और त्वचा संबंधी दूसरी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। ज्यादा मीठा खाने से समय से पहले बुढ़ापा आने लगता है।
  • जब आप अपने द्वारा खाए जाने वाले चीनी की मात्रा कम कर देते हैं, तो आप पा सकते हैं कि सोना बहुत आसान हो जाता है – और आपके लिए सोते रहना बहुत आसान हो जाता है। समय के साथ, आप अधिक आराम महसूस करेंगे और देखेंगे कि आप वास्तव में बेहतर महसूस कर रहे हैं।

आजकल के आधुनिक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट मैं यह सब Fruits & Herbs आराम से आपको कोल्ड प्रेस शुगर फ्री मिल जाते हैं आप खुद इनका चयन करके. इनका उपयोग रोज के प्रोटीन विटामिन मिनरल्स की पूर्ति के लिए कर सकते हैं

चीनी की मात्रा कैसे कम करें

  • आप अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज आदि शामिल कर सकते हैं।
  • चीनी की मात्रा कम करने के लिए आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ा दें।
  • अगर आप मीठा खाना चाहते हैं तो ताजे फल खा सकते हैं।
  • आप चीनी की जगह गुड़, किशमिश का इस्तेमाल कर सकते हैं. बिना शुगर की कॉफी और चाय पिएं।
  • शुगर कंट्रोल करने के लिए लौकी, पेठा और करेले का जूस पिएं. इससे हमारे शरीर में शुगर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • बाजार में बिकने वाले टोमैटो केचप में शुगर की मात्रा काफी पाई जाती है. जो खाने के स्वाद को दोगुना कर सकता है. लेकिन इसमें मौजूद शुगर हमें कई तरह की परेशानियां दे सकती है। आप नाश्ते में या परांठे केचप की जगह इमली की चटनी के साथ भी खा सकते हैं.
  • कोल्ड ड्रिंक पीने से खुद को दूर रखें। इसमें इस्तेमाल होने वाली कार्बोनेटेड शुगर एक बार में शरीर में भारी मात्रा में शुगर पहुंचाने का काम करती है। कोल्ड ड्रिंक की जगह आप नारियल पानी, नींबू पानी और लस्सी पी सकते हैं।

जरूर पढ़े:- Best Ketogenic Diet के लिए उपयुक्त 10 खाद्य पदार्थ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here