पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के उपाय

0
291
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के उपाय
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के उपाय

आपने अक्सर सुना होगा कि सारी बीमारियां पेट से शुरू होती हैं। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या की चपेट में आने वाले हैं। उदाहरण के लिए यदि आप लंबे समय से कब्ज से पीड़ित हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि आपको बवासीर Hemorrhoid जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। वहीं अगर आपको अक्सर गैस और पेट में जलन की समस्या रहती है तो आपको ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

इसलिए अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस अपने पाचन तंत्र को पेट से संबंधित सभी विकारों से बचाना होगा। जी हां, पेट दर्द और पेट खराब होने के अलावा आपको पेट या पाचन से जुड़ी कई समस्याएं और बीमारियां भी हो सकती हैं।

पाचन तंत्र खराब होने के लक्षण

  • पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करता है और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। पाचन ठीक से न होने के कारण भोजन ठीक से नहीं पच पाता है। आपको अपच, गैस, उल्टी, पेट दर्द, पेट में सूजन आदि की समस्या हो सकती है। खराब पाचन Digestion आपको कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके अलावा जब पाचन तंत्र खराब होता है तो धीरे-धीरे शरीर में कुछ परेशानियां बढ़ने लगती हैं। सबसे पहले आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया असंतुलित हो जाते हैं और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
  • जब शरीर से विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकलते हैं तो शरीर से दुर्गंध आने लगती है। ज्यादा पसीना आना, पैरों से दुर्गंध आना खराब पाचन के लक्षण हैं। शरीर से निकलने वाले टॉक्सिन्स रक्तप्रवाह में जाकर त्वचा में फंस जाते हैं, जिससे शरीर से दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में शरीर से डिटॉक्स को दूर करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। कई बार सांसों की बदबू भी पाचन संबंधी समस्या का संकेत होती है।
  • यदि आंतों में खराब जीवाणुओं की संख्या एक लेवल से अधिक हो जाती है, तो शरीर रियेक्ट करना शुरू कर देता है। इससे पाचन तंत्र खराब हो जाता है और आप खाते ही पेट में गैस या एसिडिटी का अनुभव करने लगते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो अपनी डाइट बदलने के साथ-साथ रोजाना कम से कम एक किलोमीटर पैदल चलने की आदत जरूर डालें।
  • पाचन तंत्र खराब होने के कारण बाल झड़ सकते हैं। खराब पाचन बालों को कमजोर बनाता है। पाचन तंत्र खराब होने के कारण भोजन का सही पोषण आपके बालों तक नहीं पहुंच पाता है, जिससे बालों का झड़ना, समय से पहले बालों का सफेद होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • लंबे समय तक खराब पाचन का असर हमारे शरीर के साथ-साथ नाखूनों पर भी पड़ता है। पाचन तंत्र खराब होने पर शरीर के पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते , जिससे आपको कई तरह की समस्याएं होती हैं। इसमें नाखूनों का टूटना या खुरदरापन भी शामिल है।

आजकल के आधुनिक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट मैं यह सब Fruits & Herbs आराम से आपको कोल्ड प्रेस शुगर फ्री मिल जाते हैं आप खुद इनका चयन करके. इनका उपयोग रोज के प्रोटीन विटामिन मिनरल्स की पूर्ति के लिए कर सकते हैं.

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के उपाय

  • भोजन को ठीक से पचाने के लिए जरूरी है कि उसे ठीक से चबाया जाए। जब आप अपने भोजन को अच्छी तरह से चबाते हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र का काम आसान हो जाता है। अपना खाना खाने के लिए समय निकालें। अपने भोजन को ठीक से और धीरे-धीरे चबाएं। खाना खत्म करने में जल्दबाजी न करें क्योंकि इससे अपच हो सकती है।
  • कई बार डाइट में विटामिन सी  की कम मात्रा शामिल करने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप उन चीजों का सेवन करे  जिसमें विटामिन सी  की मात्रा ज्यादा हो। विटामिन सी के लिए आप नींबू, संतरा,  स्ट्रॉबेरी जैसे  फल खा सकते हैं। विटामिन सी के सेवन से पेट की सेहत ठीक रहती ही है 
  • अगर आप रोज 3-4 लीटर पानी नहीं पीते हैं तो इससे पाचन तंत्र में किसी भी खाने को पचाने में परेशानी हो सकती है। पानी पीने से पाचन तंत्र में सुधार होता है इसलिए रोज सुबह उठकर 2-3  गिलास गरम पानी जरूर पिए इससे पाचन शक्ति मजबूत होगी। यह शरीर से डिटॉक्स को बाहर निकालता है।

जरूर पढ़े:- दिमाग के स्वास्थ्य में सुधार कैसे करें

  • हमे अपनी डाइट में फाइबर से बनी चीजों को शामिल करना चाहिए । हमे साबुत अनाज, फल, सब्जियां खूब खाना चाहिए । फाइबर आपके पाचन तंत्र में पानी को अवशोषित करता है, जिससे मल ढीला हो जाता है और आंतों से गुजरना आसान हो जाता है।
  • रोज 25-30 मिनट व्यायाम करने से भी हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। आप पेट के कुछ एक्सरसाइज करना शुरू करें। इसके अलावा रोज टहलें, जॉगिंग करें, जिससे खाना जल्दी पचता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here