हमारे पेट का असामान्य रूप से बढ़ना या फैल जाना तोंद कहलाता है।
आजकल तोंद का बढ़ना बहुत ही आम बात है। जिसका प्रमुख कारण है हमारी जीवनशैली Lifestyle । हमारी जीवन शैली में बदलाव बहुत तेजी से हो रहा है। तोंद निकलने का सबसे प्रमुख कारण है कैलोरी। कैलोरी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हम जो कुछ भी खाते हैं उससे हमें ऊर्जा मिलती है,कैलोरी मिलती है।लेकिन जरूरत से ज्यादा मात्रा में कैलोरी ग्रहण करना और उसे अच्छे से बर्न न कर पाना ही तोंद निकलने का सबसे बड़ा कारण है। विज्ञान की भाषा में तोंद के बढ़ने को एबडोमिनल ओबेसिटी कहा जाता पेट के आसपास चर्बी जमा हो जाने से हमारी कमर का साइज बढ़ जाता है जिससे शरीर में फैलावट आ जाती है।
तोंद निकलने के प्रमुख कारण:–
- कई कई घंटे एक ही जगह बैठे रहना और खाना खाते रहना। इससे हम जो कुछ भी खाते हैं। वह फैट हमारी बॉडी में इकट्ठा हो जाता है बर्न नहीं हो पाता, जिस कारण हमारी तोंद निकल आती है।
- शारीरिक गतिविधि ना करना। हमेशा कंफर्ट जोन में रहना।
- जैसे-जैसे हमारे शरीर में बदलाव होते हैं,तो हमारा हार्मोन बैलेंस (Hormones Balance) भी बिगड़ जाता है। जिस कारण हमारा फैट बहुत तेजी से बढ़ता है।
- बार-बार कुछ भी खा लेने की आदत हमारा वजन बहुत तेजी से बढ़ाती है।
- तनाव, हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। तनाव के कारण हमारे शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। जिसके चलते हमारे शरीर में पेट के आसपास अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। जिसे हम तोंद कहते हैं। जैसे-जैसे कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ता है वैसे वैसे हमारी तोंद और अधिक बढ़ती है।
- इसके अतिरिक्त बाइपोलर डिसऑर्डर और सिजोफ्रेनिया की समस्या से भी तो बनेगी समस्या उत्पन्न हो जाती है।
- महिलाओं में प्रेगनेंसी के बाद तोंद निकल आती है।
- बॉडी फैट डिस्ट्रीब्यूशन की समस्या हारमोंस के चलते भी हमारी बॉडी में कुछ खास जगहों पर फैट जमा हो जाता है। जैसे कि महिलाओं में मेनोपॉज के बाद उनके शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में उनके पेट के आसपास ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इसी प्रकार पुरुषों में भी बॉडी फैट डिस्ट्रीब्यूशनकी समस्या के चलते तोंद निकल आती है।
- कुछ लोगों में यह जेनेटिक भी होता है। बड़ा हुआ वजन और तोंद उन्हें विरासत में अपने माता-पिता से मिलती है।
- कुछ लोगों में टेढ़े बैठने की आदत होती है,जिसकी वजह से उनके मेरुदंड के आकार में परिवर्तन हो जाता है। जिस कारण पेट तेजी से बाहर की तरफ निकलने लगता है।
- तेलिय/वसा युक्त भोजन- हर समय तला हुआ, वसा युक्त भोजन खाने और उसे ना पचाने से हमारा वजन तेजी से बढ़ता है।
- फास्ट फूड भी वजन बढ़ाने का प्रमुख कारण है।
आजकल के आधुनिक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट मैं यह सब Fruits & Herbs आराम से आपको कोल्ड प्रेस शुगर फ्री मिल जाते हैं आप खुद इनका चयन करके. इनका उपयोग रोज के प्रोटीन विटामिन मिनरल्स की पूर्ति के लिए कर सकते हैं

बढ़ी हुई तोंद कम करने के उपाय:-
- नियमित रूप से व्यायाम करें जैसे कि भुजंगासन, शलभासन, हलासन, धनुरासन, मत्स्यासन, नौकासन, सर्वांगासन,वज्रासन,सूर्य नमस्कार,त्रिकोणासन, अर्धमत्स्येंद्रासन आदि।
- साइकिल चलाना, साइकिलिंग करना एक बहुत ही अच्छा और आसान व्यायाम है। इसे करने से हमारी पूरी बॉडी का वेट बराबर हो जाता है।
- जंबो डांस आजकल बहुत चलन में है। एकदम से मनोरंजन के साथ-साथ वजन भी कम होता है और हम कुछ नया भी सीख पाते हैं।
- फास्ट फूड का सेवन बंद कर देना चाहिए।
- अपने भोजन में शाकाहारी भोजन, हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों को प्रचुर मात्रा में लेना चाहिए।
- दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी को जब भी पीए हल्का गुनगुना करके पीना चाहिए।
- वेट लॉस ड्रिंक्स का सेवन भी हम कर सकते हैं जैसे कि जीरा ड्रिंक,अजवाइन ड्रिंक, हल्दी टी या लिपटन ग्रीन टी आदि।
- तले हुए भोजन का सेवन कम करना चाहिए। एकदम से बंद नहीं करना चाहिए धीरे-धीरे कम कर देना चाहिए।
- वाइट राइस की जगह हम ब्राउन राइस का प्रयोग अपने भोजन में कर सकते हैं। ब्राउन राइस को वेज ब्राउन राइस की तरह भी बना कर खा सकते हैं जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और फाइबर जिसमें प्रचुर मात्रा में होता है।यह हमारा वेट भी बहुत तेजी से कम करता है।
- कोशिश करें कि आप रात को खाना हल्का ही खाएं और 7 से 8 बजे तक अपना रात्रि भोजन कर ले। रात में भोजन खाने के बाद आप वह भी कर सकते हैं जिससे कि खाना डाइजेस्ट हो जाए।
जरूर पढ़े:-Best Ketogenic Diet के लिए उपयुक्त 10 खाद्य पदार्थ